कार में मिली पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की लाश

नई दिल्ली (तहरीम वाहिद) – दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक स्विफ्ट कार में ड्राइवर सीट से एक शख्स का शव बरामद हुआ. उसके सिर में गोली लगी हुई थी. शव की पहचान 50 साल के मनीष तनेजा उर्फ बॉबी तनेजा के रूप में हुई है. मनीष झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया के पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात था. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि मृतक बीमारी से पीड़ित था.
डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा के मुताबिक, सीमापुरी थाने की पुलिस ने गाड़ी और एक देशी कट्टे को जब्त कर लिया है. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. साथ ही उसके शरीर पर गन शॉट इंजरी के अलावा चोट का कोई निशान नहीं है. जांच में पता चला कि ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित था और उसका यशोदा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. मृतक के परिवार ने भी किसी तरह का शक नहीं जताया है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here