चालीसगांव (प्रतिनिधी) – चालीसगांव नगर परिषद के लेखा विभाग में कोई भी अधिकार न होते हुए केवल भाजपा के जनप्रधिनियों द्वारा बिठाए गए कमीशन दलाल हीरानंद बजाज द्वारा लेखा विभाग के लेखापाल की कुर्सी पर बैठकर विभाग के गोपनीय व महत्व पूर्ण कागजातों की जांच पड़ताल कर मोबाइल में फोटो निकालने व नोट लगाने के मामले की जांच करने की मांग नगर परिषद के प्रतिपक्ष गुट शहर विकास आघाड़ी के नगरसेवकों ने जिलाधिकारी जलगांव को २४ जून २०२० को एक लिखित शिकायत की है। शिकायत में इस मामले की जांच करने व करवाई करने की मांग की गई है। लिखित शिकायत पर नगरसेवक सुरेश स्वार,सूर्यकांत ठाकुर,दीपक पाटिल,शेखर देशमुख,रविन्द्र चौधरी,शंकर रामा पोल,सुरेश हरदास चौधरी,रामचंद्र जाधव,सौ.मनीषा शाम देशमुख,सौ.गीता भगवान पाटिल,सौ. अलका सदाशिव गवली,सौ.रंजना यशवंत सोनवने,सौ.वंदना जगदीश चौधरी,सौ.संगीता राजेन्द्र चौधरी,सौ.योगिनी भूषण ब्राह्मणकर,सौ. सविता सत्यवान राजपूत आदि नगरसेवकों के हस्ताक्षर हैं। शहर विकास आघाड़ी के प्रतिपक्ष गुट नेता राजीव अनिलदादा देशमुख की तबीयत ठीक न होने के कारण वे नासिक के एक चिकित्सालय में उपचार के लिए गए हैं।जिस कारण शिकायत पर उनके हस्ताक्षर नहीं है।यह मामला दैनिक सर्वांचा ग्रमस्थ अखबार के संपादक किसनराव जोर्वकर ने उठाया था। उसके बाद जन आंदोलन खादेश के अध्यक्ष प्रा.गौतम निकम,विजय शर्मा,सह्याद्रि प्रतिष्ठान के महाराष्ट्र के अध्यक्ष दिलीप घोरपड़े व आर टी आय सामाजिक कार्यकर्ता नारायण जेठवानी ने मुख्यमंत्री,गृहमंत्री तथा नगर विकास मंत्री को आनलाइन शिकायत की थी। मामले की जांच के आदेश दिए जाने की जानकारी मंत्रालय द्वारा दी गई हैं।







