पटना (संवाददाता) – बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल मोहल्ले में लॉज में रहने वाले 12वीं के छात्र निशांत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेम प्रसंग में छात्र ने ये कदम उठाया। छात्र ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमे किसी शुभि नाम की लड़की का जिक्र किया है।
उसने लड़की के भूल जाने और किसी अन्य लड़के के चक्कर मे पड़ने की बात लिखी है। सुसाइड नोट से साफ है कि उसने लड़की के भूल जाने के गम में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट के अंत मे मां को सॉरी लिखा। निशांत 19 सितंबर को ही लॉज में रहने आया था। वह वीजे सचदेवा का छात्र था। उसके पिता कहलगाँव में एनटीपीसी में कार्यरत हैं।







