सुल्तानपुर (उ.प्र.ब्युरो चीफ एजाज अहमद) – पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, हिस्ट्रीशीटर अपराधी अपने साथियों संग चढा पुलिस के हत्थे,पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के आदेश पर अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए निकली पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता.
हिस्ट्रीशीटर अपराधी को उसके साथियों संग थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र सिंह ने गिरफ्तर करने में पाई सफलता,हिस्ट्रीशीटर अपराधी जगनारायण उर्फ जग्गा पुत्र श्रीराम निवासी दौलतपुर को 6 देशी बम व हिस्ट्रीशीटर अपराधी के साथियों में शामिल पंचम यादव पुत्र जयकरन यादव निवासी दौलतपुर,विजय पुत्र राम गरीब निवासी पुरे नवल मजरे दरियापुर,प्रदीप तिवारी पुत्र रामजग तिवारी निवासी महमूदपुर थाना बल्दीराय से 2 चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस के साथ किया है गिरफ्तार,गश्त पर निकले थानाध्यक्ष को मय मुखबिर मिली थी हिस्ट्रीशीटर अपराधी को साथियो संग देखे जाने की सूचना,थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह की सक्रियता व टीम का कुशल नेतृत्व करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी को हेमनापुर पेट्रोल पम्प के पास से घेराबन्दी करते हुए उसके साथियों संग गिरफ्तार करने में पाई सफलता,बल्दीराय थाने की कमान संभालते ही थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने अपना रुख कर दिया है साफ, अपराधी छोड़े अपराध का रास्ता,नही तो जेल ही बनेगा नया ठिकाना,नगर कोतवाली अंतर्गत चौकी प्रभारी रहते हुए दरोगा अमरेन्द्र सिंह अपराधियो के प्रति कड़क तेवर रखने के लिए थे जाने जाते,अब थाने की कमान संभालने के बाद अपराध सफाया की तरफ बढ़ा दिया है पहला कदम,गिरफ्तार शातिर अपराधियो को जेल भेजने की तैयारी हुई शुरू,इस गिरफ्तारी में अमरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष बल्दीराय,विकास चौकी प्रभारी वलीपुर,उप निरीक्षक सैय्यद नासिरउद्दीन,कांस्टेबल हसीन गाजी,पंकज कुमार,सन्दीप सिंह थाना बल्दीराय की रही अहम भूमिका।







