“धड़क कामगार यूनियन” को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला

iso-certificate

मुंबई (प्रतिनिधी हितेश मिस्त्री) – आप सब को सूचित करते हुए मुझे बड़े गर्व का अनुभव हो रहा है कि आपकी “धड़क कामगार यूनियन” की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को डीबीएस, अमेरिका ने आईएसओ 2001: 2015 प्रमाणपत्र से नवाजा है।
डीबीएस, अमेरिका के अनुसार “धड़क कामगार” यूनियन ने विभिन्न संस्थानों, संगठनों, प्रतिष्ठानों, कारखानों के कामगारों, असंगठित क्षेत्र, ठेका कामगारों, कैजुअल, बदली, अस्थायी कामगारों को एकजुट कर उन्हें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की ताकत मुहैया कराई है, उनपर हो रहे अन्याय को दूर किया है, उनकी नौकरी से जुड़े मुद्दों का समाधान किया है तथा समस्त कामगार वर्ग को प्रोत्साहित किया है। यह सारा काम “धड़क कामगार यूनियन” की बेहतरीन गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के जरिए होता है। इसलिए डीबीएस ने इन सभी का स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन व परीक्षण किया तथा “धड़क कामगार यूनियन”को आईएसओ 2001: 2015 प्रमाणपत्र के सर्वथा योग्य पाया।
यह हमारे लिए गर्व का मौका है। इस प्रमाणपत्र से हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हम सभी कामगारों का जीवन, कामकाज बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here