सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ एजाज अहमद) – पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-980/20 धारा 376/504/506/420/313 भा0द0वि0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त इरसाद पुत्र सिकन्दर निवासी जमाल गेट सैराबाद थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर के गिरफ्तार किया गया ।
जनपद सुलतानपुर में कोविड-19 के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में 478 लोगो के विरुद्ध मास्क न लगाए जाने व थूकने के सम्बन्ध में कुल 48700 रुपये का चालान वसूला गया । जनपद में शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत कुल-28व्यक्तियों का अलग-अलग प्रकरण में शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया







