व्यापारी एक मंच पर होंगे तभी उत्पीडन रुकेगा

sultanpur

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दायित्व निर्धारण कार्यक्रम संपन्न।

उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य ने कहाकि आज की पीढी यह समझता है हमे जो किया वही महत्वपूर्ण है किंतु उन्हे अपने पहले के लोगो के योगदान को नही भूलना चाहिए।

 

 

 

 

शहर के एक निजी होटल में दायित्व निर्धारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी दायित्वधारियों का सम्मान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के वरिष्ठ नेता राम कलप साहू ने किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य ने कहाकि आज की पीढी यह समझता है हमे जो किया वही महत्वपूर्ण है किंतु उन्हे अपने पहले के लोगो के योगदान को नही भूलना चाहिए। sultanpur1

 

 

 

 

मैराथन एक व्यक्ति के विषय के बस का नही हैं। हमें उन बुजुर्गो के कार्यो को याद कर नये दायित्व को ग्रहण करना है। जब साधन नही था, विचारों में परिपक्वता भी नही थी, संघर्ष किया है तो व्यापारी संगठन खड़ा हुआ है। संघर्ष हमेशा वातावरण के अनुरूप होता है। आज ही हिस्सेदारी बदल कर तैयारी जोड़ें। तैयारी नही तो पकड़ नही होगीं। विचार, शिक्षा व संस्कार से अपने पिछड़े वजूद को वापस लाएं। संघर्ष सभी में बचपन से होती है।

 

 

 

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राम मनोहर लोहिया ने संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और संगठन की मजबूती पर काम करने का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि सुभाष कपूर ने कहाकि जिस सुल्तानपुर ने देश व प्रदेश की कभी अगुआई की। सुल्तानपुर के सात व्यक्तियों के आगे सरकार को झुकना पड़ा था। आज हर आदमी अपना अपना संगठन खड़ा कर रहा हैं। इससे हम कमजोर हो रहे हैं। अगर आप सशक्त होंगे तो शासन-प्रशासन आपकी जायज मांग को सुनेगा और माननी ही पडेगी। किराना व्यापार मंडल के सदस्य कामता प्रसाद कसौधन ने कहाकि व्यापारी को अपना भला खुद करना पड़ेगा। इसलिए हमें एक जुट होना पड़ेगा। प्रसाशन तक अपनी बात पहुंचाने वाली मजबूती टीम चाहिए। महेंद्र पाल, राम मनोहर लोहिया को मनोनयन पत्र प्रदान किया। संचालन श्याम बहादुर जंगी ने किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here