उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक 15.10.2020 को पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर द्वारा रात्रि चेकिंग (10.00 – 11.30) बजे तक अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, प्र0नि0 को0नगर मय पुलिस बल के साथ थाना को0नगर क्षेत्र के कुडवार नाका, रोडवेज बस अड्डा व सुलतानपुर शहर क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघनता पूर्वक चेकिंग की गई
रात्रि चेकिंग के दौरान बस द्वारा बाहर से आयी रोडवेज बस अड्डा सुलतानपुर पर दो लडकियों को महोदय द्वारा पी0आर0वी0 2822 पर नियुक्त म0का0 गायत्री यादव व म0का0 प्रांशू बघेल के माध्यम से उनके घर पांचोपीरन पहुचाया गया। अभियान के तहत बॉर्डर थाना चांदा वाराणसी रोड़ शिवाला चौराहा कोइरीपुर, थाना धम्मौर पुलिस द्वारा अमेठी बॉर्डर, थाना मोतिगरपुर पुलिस द्वारा दियरा मोड, थाना दोस्तपुर पुलिस द्वारा ब्लाक चौराहा, थाना कुडवार पुलिस द्वारा गंजेहडी चौराहा व अन्य संदिग्ध जगहों पर जनपद सुलतानपुर के समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्र0नि0/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सतर्कता से संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
जनपद के समस्त अवांछनीय तत्वों पर पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । रात्रि चेकिंग अभियान के तहत विभिन्न थानों के पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहियां- 01. थाना हलियापुर पुलिस द्वारा 02 मोटरसाइकिलों का ऑनलाइन ई-चालान, 02. थाना कादीपुर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के विरुद्ध मास्क न लगाए जाने के सम्बन्ध में चालान, 03. थाना को0देहात पुलिस द्वारा 01 फोरव्हीलर वाहन का ऑनलाइन ई-चालान किया गया ।







