उत्तर प्रदेश (सहसंपादक सरफराज जाहिद) – उप्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP ) एच सी अवस्थी के आदेश पर बच्चियों बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु अपनी नैतिक जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी के थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है
जिसमें दो महिला आरक्षी प्रत्येक समय उपलब्ध होगी इसमें आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या का निराकरण तत्काल किया जाएगा इसका पर्यवेक्षण का कार्य खुद सुनील दत्त दुबे द्वारा प्रत्येक दिन किया जाएगा इसमें एक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है जो आने वाली प्रत्येक महिला को चाय पानी पिलाने का कार्य करेगा ।







