चालीसगाव (प्रतिनिधी) – शहर के सुवर्णाताई नगर से शास्त्री नगर के बीच तितुर नदी पर बना पुल जिसे बने अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं, वह पुल नदी में बाढ आते ही उखडकर बहने लगा हैं . कल रात अधिक वर्षा होने के कारण तितुर नदी में बाढ आई थी. जिस से पुल पर का कांक्रिट बह गया. यदि फिर से नदी में बाढ आयी तो शेष पुल भी बह जाएगा. इस तरह का भय लोगों द्वारा जताया जा रहा हैं. नदी पर बने पुल निर्माण के काम की जांच की मांग क्षेत्र के लोगों ने की हैं.







