तमाम एहले वतन जश्न ईद मिलादुन्नबी सरकार के दिशानिर्देश अनुसार अपने अपने घरों पर मनाए
लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के प्रमुख प्रवक्ता सैयद जुनैद अशरफ किछौछवी ने बताया कि ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के तत्वाधान में 30 अक्टूबर 2020 12 रबीअव्वल 1442 हिजरी को निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से नही निकाला जा रहा है इस सिलसिले में ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के पदाधिकारियों की कियी बैठक। 
हजरत सैयद अयूब अशरफ की अध्यक्षता में आज यह निर्णय लिया गया है पैगम्बर-ए-इस्लाम की जन्म दिवस यानि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होने वाले सभी कार्यक्रम के सम्बन्ध में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत सैयद अयूब अशरफ किछौछवी ने एडवाज़िरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि 12 रबी अव्वल सुबह जिस समय जुलूस-ए-मोहम्म्दी आपके इलाके से निकलकर दरगाह हज़रत मख्दूम शाहमीना र0अ0 आता था उस वक्त इस वर्ष अपने घरों और मस्जिद में जश्न ईद मिलादुन्नबी और दरूद की महफील का आयोजन करें और महफिल में सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करते हुए माक्स और सेनेटाईजर और सामाजिक दूर का ख्याल रखे। सरकारे दोआलम की जन्म दिवस के दिन खुब जश्न मनाए अपने घरों में चरागा करें मस्जिदों को सजाए, भुखों को खाना खिलाए, गरीबों की मदद करें, पड़ोंसी से अच्छा व्यहवार करें अपने घर व मोहल्लों को साफ व सुथरा रखें बच्चों को नये नये कपड़े पहनाए या साफ सुथरा लेबास में रखें भोज व लंगर का आयोजन करें।
अपने इलाके के ओलमा व आईमा की आर्थिक मदद करें जिन बच्चों की फीस नही जमा हो उन माता पिता की मदद करें। और हर समय नबी पर दूरूदों सलाम का नज़राना पेश करते रहे यही तुम्हारी दुनिया व आखिरत के लिए एक अच्छा रास्ता है। और अपने आयोजनों में आपने मुल्क, प्रदेश, में फैली कोरोना महामारी से छुटकारें के लिए खुब दुआ करें और तौबा इस्तेक्फार करें। अल्लाह तौबा करने वाले को पसन्द करता है।
मिशन के उपाध्यक्ष डॉ. एहसानउल्लाह ने कहा कि हमारा पूरी प्रयास था कि हुकुमत की जारी दिशानिर्देश के अनुसार जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाते मगर जिला प्रशासन ने हुकुमत के दिशानिर्देश को दरकिनार करते हुए हमारी जाएज मॉगो पर विचार नही किया फिर भी हमारी मजलिसे शोरा के पदाधिकारियों ने तैय किया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए लोगों की जानों माल और स्वास्थ का ध्यान में रखते हुए आपने इस धार्मिकम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
वही ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के जेरे एहतमाम 12 रोज़ा जश्न ईद मिलादुन्नबी को खिताब करते हुए “खतीबे हिन्दुस्तान” हज़रत मौलाना सैयद सलमान अशरफ जायसी ने कहा अल्लाह ने चार आसमानी किताबें और न जाने कितने सहीफे अपने रसूलो व नबीयों पर उतारों। लेकिन कुरआन मजीद वाहिद किताब है जिसको छोड़कर सभी आसमानी किताबों में तहरीफ हो चुकी है। कुरआन में बदलाव न होने की वजह, इसकी हिफाजत का जिम्मा खुद अल्लाह ने लिया है। उन्होंने ने कहा कि मोहम्मदे अरबी के सदके में ही अल्लाह ने इस कायनात की तख्लीक की। प्रोग्राम का आगाज़ मौलाना सैयद हुसैन अशरफ ने तिलावते कुरआन पाक से हुआ, नात ख्वाओ ने नात व मनकबत के शेर पढ़े। इस मौके पर मिशन यूथ के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अहमद मियाँ, मौलाना सैयद तलहा अशरफ, मकसूद अशरफ, पीर मोहम्मद, मोहम्मद फरीद, ज़मीर हसन, मोहम्मद नौशाद, लिमरा एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद नौशाद बेलग्रामी और उनकी पूरी टीम, रियाज़ अली, मोहम्मद सलाम वगैरह मौजूद थे। प्रोग्राम में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया गया।
सैयद जुनैद अशरफ किछौछवी फोन : 9450369662







