पत्रकारों की एकता एवं सहयोग को देखकर बढ़ा मनोबल – बृजेश उपाध्याय, श्रीकृष्ण पांडेय
उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – कोरोना महामारी में जिस तरह पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जिस तरह कवरेज कर रहे थे और जनता की परेशानी को शासन प्रशासन तक जानकारी पहुँचा रहे थे और साथ साथ अपने को सुरक्षित रखकर फील्ड में निकलकर खबरें निकाल रहे थे इसी कड़ी को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकारों ने सुल्तानपुर प्रेस क्लब में एक पत्रकार स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा.
इस कार्यक्रम में जिले के लगभग सभी पत्रकार एकत्रित हुए जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि पत्रकार की एकता आज भी बड़ी मजबूती के साथ एक दूसरे के साथ खड़ा है सभी पत्रकार बंधु एक दूसरे से मिलकर आभार जताया इम्तियाज रिजवी,नीरज तिवारी, बृजेश उपाध्याय,अवधेश गुप्ता,श्री कृष्णा पांडेय की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ था कार्यक्रम में पत्रकार भइयो के लिए खाने पीने का भी इन्तिजाम हुआ था सभी बंधु ने भोजन कर कर ही अपने अपने घर गए स्नेह मिलन कार्यक्रम की पहल काफी काबिले तारीफ थी सभी भाइयों ने कार्यक्रम आयोजित करने वाले का तहे दिल से शुक्रया अदा किया
इस कार्यक्रम के अवसर पर नीरज तिवारी,इम्तियाज रिज़वी,अवधेश गुप्ता,व्रजेश उपाध्याय,पिन्टू तिवारी,सत्तार अहमद,दिनेश पांडेय,अवधेश शुक्ला, आबाद अहमद,अफजल अहमद,गुलाम नबी,तकी मेहंदी,रंजीत सिंह,इमरान खान,सौरभ मिश्रा, खुर्सीद खान के साथ कई पत्रकार बंधु उपस्थित थे।








