चालीसगांव में ६ से ८ जुलाई तक जनता कर्फ्यू

चालीसगांव (प्रतिनिधी) – शहर में बढ़ते कोराना के मरीजों को देखते हुए ६ जुलाई से लेकर ८ जुलाई तक जनता कर्फ्यू कर सौ प्रतिशत बंद का आयोजन यहां के व्यापारियों, राजनीतिज्ञो,पत्रकारों ने मिलकर किया है व जनता से आव्हान किया है कि इस बंद को सफल बनाएं, ऐसा आवाहन किया जा रहा है।
आज सुबह सुबह चालीसगांव में कोराना बाधितों का बड़ा लॉट सामने आया है। आज १९ पोजिटिव लोगों की संख्या सामने आयी हैं। जिस में चालीसगांव शहर से १६ व ग्रामीण इलाकों से ३ पोजिटिव मरीज मिले हैं। बारभाई मोहले से -१०, देवी गल्ली से -२, भवाली से-१, भीमनगर से -१, हनुमान वाडी से -१, अहिल्यादेवी नगर से -१, पाटिल वाडा से -१, दास्के बर्डी-१, तांबोला से -१, कुल १९ कोराना बाधित मरीज मिले हैं।
झूलेलाल नगर से मिला कोराना पोजिटिव
चालीसगांव में आज दो व्यक्ति कोराना पोजिटिव मिले है। उनमें से एक झूलेलाल नगर निवासी रेडीमेड व कपड़ा व्यवसाई का सुपुत्र है , जिसका इलाज नासिक के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं। उक्त जानकारी मेडिकल आफिसर ने दी है।पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क आए व्यक्तियों के स्वेब लेकर जांच के लिए जलगांव भेज दिए जाएंगे। उन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में क्वारंटाइन करने की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here