कोरोना काल में लगातार चार दिन से केकड़ी में डेरा जमाए बैठे हैं राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा।

raghu sharma rajasthan

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार रिकॉर्ड टूट रहा है। 20 नवम्बर को दो हजार 762 लोग पॉजिटिव पाए गए। 19 नवम्बर को दो हजार 549 पॉजिटिव दर्ज किए गए। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है। 20 नवम्बरको ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशभर के अधिकारियों और प्राइवेट अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ कोरोना पर विचार विमर्श किया, लेकिन ऐसे मौके प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा राजधानी जयपुर में नहीं है।

 

बढ़ते संक्रमण में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी चिकित्सा मंत्री की ही है, लेकिन 21 नवम्बर को लगातार चौथे दिन रघु शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी में डेरा जमाए लगातार चौथे दिन रघु शर्मा में आने वाली तीन पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के चुनाव 23 नवम्बर को होने हैं। इन तीनों समितियों के चुनाव रघु शर्मा हर कीमत पर जितना चाहते हैं। रघु ने 18 नवम्बर को केकड़ी पंचायत समिति के गांवों का दौरा किया, जबकि 19 व 20 नवम्बर को सरवाड़ और सावर पंचायत समिति में रहे। 21 नवम्बर को भी तीनों पंचायत समितियों के सरपंचों और प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क करते रहे।

 

लगातार चार दिन की मौजूदगी बताती है कि चिकित्सा मंत्री इन चुनावों को लेकर कितने चिंतित हैं। असल में मंत्री बनने के बाद रघु ने अपने क्षेत्र का दायित्व बेटे सागर शर्मा को सौंप दिया था। बेटे ने पिता के दम पर जो रणनीति अपनाई उससे केकड़ी क्षेत्र में रघु के प्रति नाराजगी बढ़ी। अब उस नाराजगी को देर करने के लिए रघु शर्मा चार दिनो तक केकड़ी में ही डेरा जमाए हुए हैं। पंचायतीराज के चुनाव तो प्रदेश के 21 जिलों में हो रहे हैं। अनेक जिलों में मंत्री भी हैँ, लेकिन इन चुनावों को लेकर जितनी चिंता रघु को है, उनकी और किसी मंत्री को नहीं। रघु का सारा ध्यान सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र पर ही लगा हुआ है। केकड़ी से सटे मसूदा विधानसभा क्षेत्र की भिनाय पंचायत समिति के चुनाव भी 23 नवम्बर को ही होने हैं, लेकिन रघु शर्मा भिनाय कांग्रेस का प्रचार करने नहीं गए हैं।

 

भिनाय में कांग्रेस के उम्मीदवार रघु शर्मा का इंतजार ही करते रह गए। चूंकि 23 नवम्बर को मतदान होना है, इसलिए 21 नवम्बर को सायं पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया है। मालूम हो कि मसूदा से कांग्रेस के विधायक राकेश पारीक है। पारीक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समर्थक हैं, जबकि रघु शर्मा और सचिन पायलट के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव में रघु को सचिन पायलट के समर्थकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। रघु ने पायलट को लेकर जो बातें कहीं है, उससे पायलट समर्थकों में खासी नाराजगी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here