महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2021 के आयोजन कमेटी में शामिल की गयी फ़िल्मी हस्तियाँ

Online-Film-Festival

मुंबई (विशेष प्रतिनिधी) – अक्टूबर 17,18,19 को सफल हुए इंटरनेशनल ऑनलाइन फ़िल्म फेस्टिवल में नामचीन फ़िल्मी हस्तियों के साथ साथ आयोजक मण्डल के सदस्य ,समस्त ज्यूरी मेम्बरों एवं पत्रकारो को भी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड तथा गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। आगे भी नए साल में 15 अगस्त से 30 सितम्बर 2021 तक नयी फिल्मो की इंट्री की जायेगी इसके बाद नवरात्रि के सुभागमन यानी महाराजा अग्रसेन जयंती पर पुनः द्वितीय ” ऑनलाइन , महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, का आयोजन किया जाएगा।

 

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के फाउंडर, ऑर्गनाइजर, निर्माता,निर्देशक, लेखक, एक्टर तथा प्रमुख निर्णायक गिरजा शंकर अग्रवाल ने पत्रकारो को बाताया , कि अगले ऑनलाइन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में भी कई फ़िल्मी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। और साथ ही ऑनलाइन फ़िल्म फेस्टिवल नए निर्माताओं, निर्देशक ,एक्टर एक्ट्रेस के लिए निःशुल्क प्लेटफॉर्म लेकर आये हैं। यहां पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नही हैं।

 

अग्रवाल ने बताया कि सब का साथ, सब का विकास के तहत कार्य किया जा रहा हैं। आगामी फ़िल्म फेस्टिवल के आयोजिक कमेटी में फ़िल्म- ओ हसीना जुल्फों बाली की अभिनेत्री सुश्री अंजली अग्रवाल” त्रिपाठी’ ,मुम्बई ,शॉर्ट फ़िल्म – फेरी बाली,लालची बुढ़िया, वक्त सबका बदलता है, जैसे करनी वैसे भरनी , अभिनीत अभिनेत्री सुश्री समृद्धि गुप्ता,मुम्बई,मराठी फ़िल्म – घँदा, बेबसीरीज,वाटेवरची पोर, भूतान झपाटल में काम कर चुकी निर्माता निर्देशक अभिनेत्री सुश्री कांचन सिरभे ,मुम्बई, फ़िल्म – फुल के रिश्ते ,the bicycle tale yaar ( तमिल फ़िल्म), psycho आदि की निर्देशक , जनर्लिस्ट सुश्री मधुर श्रीवास्तव तथा फ़िल्म – अदृष्टो ( बंगाली फ़िल्म ) में सर्वोत्तम निर्देशन के लिए महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2020 में गोल्डन अवार्ड से सम्मानित कुया गया फ़िल्म निर्देशक सुश्री जोयीता विश्वास, कोलकाता को शामिल किया गया। इस बार कोरोना महामारी में अपना विशेष योगदान देने के लिए महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल की ओर से आयोजित फ़िल्म फेस्टिवल 2021 में फ़िल्म स्टार सोनू सूद तथा लोक स्वराज फ़िल्म एंड टेलीविजन ट्रेड यूनियन , महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष, ह्दयपर्शी सत्यकथा पर आधारित मराठी फ़िल्म – शेतक-याची पोर् के लेखक व निर्देशक माननीय समीर शमशोद्दीन सैयद को लाइफ टाइम एचीवमेंट गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here