नेकी कर दरिया में जाय – श्याम किशोर निरंजन

    shyam-kishor-niranjan

    गिरजा शंकर अग्रवाल

    दुनिया में तरह तरह लोग मिल जायेगें। किसी को चुगली करने में मजा आता हैं। तो और किसी को नीचे दिखाने में मजा आता हैं। कलयुग में अपना नाम ऊँचा करने एवं अपनी प्रसद्धि पाने के लिए तरह तरह हथकंडे अपनाते हैं।ऐसे व्यक्ति कम मिलेगें जो निस्वार्थ से समाज सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं।
    जिला सहकारी बैंक ,कोंच के पूर्व मैनेजर श्याम किशोर निरंजन ने बीड़ा उठाया हैं। कि कंही भी कोई भी भगवान के चित्र या मूर्ति सड़को पर पड़ी नही रहने देगें। अगसर सभी लोगो ने देखा होगा कि कूड़ादान, या किसी किनारो में या मन्दिरो के बाहर ,या सड़को पर पड़े भगवान शंकर ,पार्वती, देवी देवताओ के चित्र अक्सर देखे जा सकते हैं। कई जगहों पर शादी के निमंत्रण पत्र पड़े हुए देखें जा सकते हैं।

     

    लापरवाह लोग धर्म के नाम पर झूठा दिखावा करते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ही बैरिले लोग कम मिलेगें। लोग के द्वारा तिरस्कृत भगवान ,देवी, देवताओ के चित्र , मुर्तिया , शादी के निमंत्रण पत्र ,जिनमे भगवान गणेश जी का चित्र छपा रहता हैं। अनेक अगरबत्ती ,धुप बत्ती , कपूर, आटा, मसाले, तथा गुटका भगवान के नाम से ब्रांड बाजार में चल रहे हैं। और उन लेविलो पर भगवान के चित्र छपे हुए हैं। सरकार को चाहिए ऐसे ब्रांडो को बन्द करना चाहिए। सरकार को जगाने के लिए सामूहिक चेतना की आवश्यकता हैं। पचीपुरी के मूल्य निवासी जिला सहकारी बैंक , कोंच से सन् 2018 को सेवानिर्वत हुए श्याम किशोर निरंजन नगर के समस्त मन्दिरो के बाहर, सड़को पर पड़े देवी, देवताओ के चित्र, मूर्तियों, अगरबत्ती,धुप , कलेंडर, ब्रांडो के लेविल को बीन बीन कर नहर या नदी में जल प्रवाह करते हैं।

     

    जब हमारे संबाददाता गिरजा शंकर अग्रवाल ने उनसे पूछा ,यह सब क्यों करते हो, उन्होंने कहा ,यह सब करने से मुझे आत्म शान्ति मिलती हैं। इस प्रकार से लोगो को नही करना चाहिए। भगवान समस्त मानव जाति के लिये ईष्टदेब हैंऔर धन बैभव तथा पालनकर्ता हैं।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here