लखनऊ (उत्तरप्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर जनपद लखनऊ व श्रीमान पुलिस उप आयुक्त श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में एंव अपर पुलिस उप आयुक्त अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री स्वतन्त्र सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल थाना विभूतिखण्ड द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक विभूतिखण्ड द्वारा मु0अ0सं0-516/20 धारा 420 भादवि के वांछित अभियुक्त संदीप मौर्य व अविरल वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
थाना विभूतिखण्ड पर पंजीकृत मु0अ0सं0-516/20 धारा 420 भादवि के वांछित अभियुक्त मोहित श्रीवास्तव व संदीप मौर्य पुत्र अशोक कुमार मौर्य व अविरल वर्मा पुत्र रवि कुमार वर्मा मौर्या इण्टर प्राइजेज के पदाधिकारी थे, जिनके द्वारा शेयर मार्केटिंग के माध्यम से निवेशक गणो को ज्यादा मुनाफा का लालच देकर पैसे लिये जाते थे। यह रूपया जनता के व्यक्तियो से चेक द्वारा, क्रेडिट कार्ड, खाते द्वारा, गूगल पे, फोन पे, मोबिक्विक,नगद, पेटीएम द्वारा जमा कराया जाता था। इनका तीन लोगो का गैंग है जो यह अपराधिक कृत्य करता था। इन लोगो द्वारा निवेशको से करीब 05 करोड़ रूपये धोखाधड़ी करके एकत्रित किया गया और उसको बदनियती से आम जनता के लगभग 200 व्यक्तियो से धोखाधड़ी करके रूपया हड़पा गया है। जो अभियोग में वांछित चल रहे थे। जिनको आज दिनांक 29.11.20 को थाना विभूतिखण्ड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त1. संदीप मौर्य पुत्र अशोक कुमार मौर्य पता 540 व 886/3 आवास विकास कालोनी, महादेव झारखन्डी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर, 2.अविरल वर्मा पुत्र रवि कुमार वर्मा पता बी0-26 संतपुरम तकरोही थाना इन्दिरा नगर लखनऊ फरार अभियुक्त का नाम मोहित श्रीवास्तव पुत्र रमेश चन्द्र श्रीवास्तव पता ए 609 सील्वर लाइन अपार्टमेंट फैजाबाद रोड थाना-चिनहट लखनऊ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना विभूतिखण्ड लखनऊ । 2. का0 1070 धर्मेन्द्र कुमार थाना विभूतिखण्ड लखनऊ। 3. का0 8389 चेतन भारती थाना विभूतिखण्ड लखनऊ।







