लखनऊ (संवाददाता तय्यबा सैय्यद) – किसान आन्दोलन के समर्थन में अब समाजवादी पार्टी भी सड़कों पर आ गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान आन्दोलन का खुलकर समर्थन किया है। अखिलेश यादव के आवास के सामने जमकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार भी किया है। लखनऊ पुलिस ने अखिलेश यादव को किसान प्रदर्शन में जाने की इज़ाज़त नहीं दी। घर के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया।
पूर्व कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया गिर पड़े
-समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव के साथ चल रहे पूर्व कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, पुलिस द्वारा की गयी धक्का मुक्की में बुरी तरह गिर गए।इस दौरान पीछे की भीड़ उनके ऊपर चढ़ गयी, अखिलेश यादव ने तुरंत पुलिसकर्मीयों को पीछे किया और उन्हें उठाया।
धारा 144 के उल्लघंन के आरोप में पुलिस हिरासत में अखिलेश यादव
-किसान को लेकर आंदोलन कर रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज दोपहर धारा 144 के उल्लघंन के आरोप में पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज से समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को रवाना करने की योजना थी।







