पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

बताया जा रहा है विवेचक का पिस्तौल को छीन कर गोली चलाते हुए भाग रहे विकास दुबे क्या हुआ एनकाउंटर। सबसे अहम सवाल भागने वाले इंसान पर अगर गोली चलाई जाती है, तो गोली पीठ पर लगती है ना कि सीने पर। क्योकि भागने वाले इंसान का तो चेहरा दिखाई ही नहीं देता, केवल पीठ दिखाई देती है। सवाल यह कि फिर सीने में गोली कैसे लगी, इसका मतलब साफ-साफ है कि सामने खड़ा करके उसको मारा गया।

 

लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद 6 दिन तक पुलिस को छकाने वाला गैंगेस्टर विकास दुबे पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. बता दें कि विकास दुबे को कानपुर ला रही STF के काफिले की गाड़ी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई थी. कानपुर के करीब ही ये हादसा हुआ था. पुलिस के अनुसार हादसे के बाद पुलिस की बंदूक छीनकर विकास भागने कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी को मार गिराया.
विकास को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था. गार्ड द्वारा पहचाने जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने कल रात ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया था.

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here