26 वर्षीय एक्ट्रेस अपने ही अपार्टमेंट में हुई रेप का शिकार

कोलकाता – पश्चिम बंगाल के बिजॉयगढ़ इलाके (Bijoygarh area) से एक 26 वर्षीय एक्ट्रेस से कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बंगाली एक्ट्रेस ने जादवपुर पुलिस स्टेशन में बुधवार को मामला दर्ज कराया। वहीं, एक्ट्रेस का मेडिकल टेस्ट हो चुका है। ‘साथ भाई चम्पा’ और कुछ अन्य टीवी शो में एक्ट्रेस काम भी कर चुकी हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 5 जुलाई को एक्ट्रेस का कोई परिचित उसके अपार्टमेंट आया था। इस दौरान उसने एक्ट्रेस से कुछ आर्थिक मदद मांगी। बाद में उसने एक्ट्रेस का फायदा उठाया, जो फ्लैट में अकेली रहती है और कथित तौर पर उसके साथ रेप किया।
यही नहीं, एक्ट्रेस का कहना है कि आरोपी ने इस घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड भी किया। साथ ही, उसने एक्ट्रेस को धमकी दी है कि अगर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई तो वो इसे वायरल कर देगा। हालांकि, धमकी मिलने के बाद भी उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस मूल रूप से नादिया की रहने वाली हैं। वो मॉडलिंग और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए कोलकाता में रहती हैं।
जिस व्यक्ति ने एक्ट्रेस के साथ कथित तौर पर रेप किया, उसके साथ उनके अच्छे संबंध थे। मगर कुछ मुद्दों के कारण दोनों के संबंध खराब हो गए थे। लॉकडाउन के दौरान लड़के ने कथित तौर पर फेसबुक पर उससे संपर्क किया और मिलने का अनुरोध किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने उससे मिलने को मना कर दिया, जिसके बाद उसने अपने बिजनेस में हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए एक्ट्रेस से कुछ पैसे भी मांगे।
एक्ट्रेस द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, व्यक्ति 5 जुलाई को उनसे मिलने आया था। पहले तो सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। फिर उसने कथित तौर पर रेप भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here