अजमेर (एस.पी.मित्तल) – देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर गत 26 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनज़र देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क न्यूज-18 के हजारों संवाददाताओं ने नए कृषि कानूनों पर देशव्यापी सर्वे किया है। इस सर्वे में दूर दराज के क्षेत्रों में खेतों पर काम करने वाले असली और मेहनतकश किसानों की राय जानी है। नए कानून के प्रावधानों और दिल्ली में चल रहे आंदोलन से जुड़े सवाल मेहनतकश किसान से पूछे गए हैं।
इस सर्वे पर किसानों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की है। देशव्यापी सर्वे के मद्देनज़र ही न्यूज-18 के राजस्थान चैनल पर 21 दिसम्बर को रात 8 बजे प्राइम टाइम में एक घंटे की लाइव डिबेट रखी गई है। इस डिबेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, किसान संगठन के नेताओं के साथ साथ ब्लॉगर-संपादक एसपी मित्तल भी भाग लेंगे। इस चैनल को टाटा स्काई पर 1176, एयरटेल पर 335, वीडियोकांन पर 863, डिस टीवी पर 729, हैतवे पर 783, डेन पर 330 , रेडियंट केबल पर 334, सीता पर 368 सेटेलाइट प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है।







