-
बिना लक्षण वाले पॉजिटिव मरीज अब घर पर ही क्वारंटीन होंगे।
-
कलेक्टर की पहल पर टेस्टिंग को रोजाना दो हजार तक किया जाएगा।
-
अभी प्रतिदिन 700 टेस्ट हो रहे हैं।
-
विधायक अनिता भदेल के सम्पर्क में आने वालों की भी जांच होगी।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर में अनेक लोग कोरोना वायरस का टेस्ट कराने से इसलिए बचते रहे कि टेस्ट में पॉजिटिव आने पर अस्पताल में या फिर प्रशासन के कायड स्थित आयुर्वेद औषद्यालय में क्वारंटीन होना पड़ेगा। चूंकि सरकारी अस्पताल और क्वारंटीन सेंटर में मनमुताबिक सुविधा नहीं थीं, इसलिए लक्षण वाले लोग भी टेस्ट करवाने से घबराते रहे। लेकिन अब जिला कलेक्टर प्रकाश पुरोहित की पहल पर टेस्ट के बाद एसिम्पटोमेटिक आने वाले पॉजिटिव मरीज को भी घर पर ही क्वारंटीन किया जाएगा। इससे उसे क्वारंटीन अवधि में कोई परेशाानी नहीं होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने कहा कि प्रशासन के इस निर्णय के बाद लोगों को स्वेच्छा से टेस्टिंग करवानी चाहिए। जो लोग पॉजिटिव व्यक्तियों के सम्पर्क में आए हैं, उन्हें अब टेस्टिंग में घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में सैम्पल लेने के बाद व्यक्ति का घर भेज दिया जाता है। अब अस्पताल में उन्हीं पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जो अन्य किसी बीमारी से ग्रसित है। डॉ. सोनी ने कहा कि अधिकांश पॉजिटिव व्यक्ति एसिम्पटोमेटिक ही आ रहे हैं। संक्रमण बढऩे का एक मुख्य कारण पॉजिटिव होने का पता नहीं चलना है। जब तक पॉजिटिव होने का पता नहीं चलता है, तब तक संबंधित व्यक्ति अन्य लोगों को संक्रमित करता रहता है। यदि संक्रमित व्यक्ति के परिजन और सम्पर्क में आने वाले लोग स्वेच्छा से टेस्टिंग करवा लें तो संक्रमण को बढऩे से रोका जा सकता है। अब जब घर पर ही क्वारंटीन किया जा रहा है, तब लोगों को आगे आना चाहिए। डॉ. सोनी ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन 700 टेस्ट तक किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में रोजाना दो हजार टेस्ट किए जाएंगे। अजमेर के मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन ढाई हजार टेस्ट की क्षमता वाली मशीन लग चुकी है। अधिक टेस्ट होने का ही परिणाम है कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे किसी को भी घबराने की जरुरत नहीं है। लोगों को सिर्फ सतर्कता बरतने की जरुरत है। बुजुर्ग व्यक्ति घर से न निकले तथा सामान्य व्यक्ति भी मुंह और नाक को मास्क से ढक कर रखे।
भदेल के सम्पर्क में आने वालों की जांच होगी:
अजमेर दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल भी एसिम्पटोमेटिक निकली हैं। इसलिए भदेल को भी उनके भजनगंज स्थित निवास पर ही क्वारंटीन किया गया है। डॉ. सोनी ने कहा कि पिछले दिनों जो भी व्यक्ति श्रीमती भदेल के सम्पर्क में आया अब उसे स्वेच्छा से टेस्टिंग करवानी चाहिए। एसिम्पटोमेटिक वाले व्यक्ति को भदेल की तरह ही घर पर ही क्वारंटीन किया जाएगा। इस बीच भदेल ने बताया कि वे गत 5 जुलाई को अपने घर पर ही हैं। उन्होंने स्वेच्छा से कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया था। यह सही है कि गत पांच दिनों की अवधि में क्षेत्र के अनेक नागरिकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की है। ऐसे सभी लोगों को स्वेच्छा से टेस्टिंग करवानी चाहिए। एसिम्पटोमेटिक पॉजिटिव वाले मरीजों को घर पर ही क्वारंटीन करने के प्रशासन के निर्णय की श्रीमती भदेल ने भी प्रशंा की है। श्रीमती भदेल की निजी सहायक, ड्राइवर आदि भी स्वेच्छा से होम क्वारंटीन हो गए हैं।







