मुंबई (जॉनी वाझ) – अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। ये फैन्स और बच्चन परिवार के लिए परेशानी की बात है।
शनिवार रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इन दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। दोनों का इलाज इस समय अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है. बताया गया है कि दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण थे।अभी उनकी हालत स्थिर है।







