न्यूयॉर्क – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वह जब भी अपने पति के साथ बाहर निकलती हैं तो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि उन्हीं की तरह उनका स्टाइल सेंस भी चर्चा का विषय बने। हालांकि बीते कुछ समय से प्रियंका का झुकाव शीर इन्सर्ट और रिस्की स्लिट्स की तरफ ज्यादा देखने को मिला है। लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री पर इन सिल्हूट्स का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा। तभी तो मेट गाला से कान्स फिल्म फेस्टिवल में वह एक से बढ़कर एक लुक्स में नजर आ रही हैं।
अपने पति निक जोनस के साथ प्रीमियर इवेंट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा इस दौरान इज़राइली डिजाइनर गालिया लाहव के डिज़ाइन किए हुए अल्ट्रा सेक्सी ब्लैक हाई स्लिट गाउन में दिखाई दी थीं। इस गाउन का मुख्य आकर्षण एम्बेलिश्ड मेश इंसर्ट था जो प्रियंका की नेकलाइन को कवर करता हुआ उनके स्लिट से बाहर की ओर झांक रहा था। हालांकि, इस गाउन में प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी लेकिन जैसे ही प्रियंका ने पीछे की ओर टर्न किया तो उनके लुक ने सब बर्बाद कर दिया।
लाहव के हाई सिल्ट ब्लैक सिल्क रैप ड्रेस में प्रियंका का फ्रंट लुक काफी कमाल था, लेकिन स्लिट्स के पास लगी जाली ने उनके बैक लुक को काफी भद्दा बना दिया। इस रैप ड्रेस पर लगे शोल्डर पैड्स उनकी इस ड्रेस को पीछे की तरफ से थोड़ा ऊपर उठा रहे थे जिससे प्रियंका को अपनी इस ड्रेस के कारन थोड़ा अनकम्फर्टेबल होना पड़ा। हालांकि इस ड्रेस में, क्रिस्टल एक्सेंट्स और स्लिट चेन लिंक उनके ग्लैमर को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। लेकिन नेकलाइन को कवर करती हुई चोकर चैन डिटेलिंग जाली पर हर किसी की नजर अटक रही थी।







