![]()
मुंबई (जॉनी वाझ) – देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी के साथ फैल रहा है। देशभर में अब तक कुल 9 लाख ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सहित उनके बेटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल अमिताभ और अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर बताई जा रही है और दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अब एक और खबर सामने आई है कि बॉलीवुड सारा अली खान का ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
सारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं आपको सूचित करना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमसी को इसके बारे में तुरंत सतर्क कर दिया गया और उसे एक क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। मेरे परिवार के लोग और घर के सारे स्टाफ की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और वे आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। मुझे और मेरे परिवार की मदद और गाइडलाइंस देने के लिए बीएमसी का धन्यवाद। सभी सुरक्षित रहें!’







