सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – कल यानी सोमवार को जिला पंचायत परिसर में लगभग 125 जोड़ो का होगा विवाह,जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,बताते चले कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद निरंतर सामूहिक विवाह का होता आ रहा है
आयोजन,उसी कड़ी में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला पंचायत परिसर में सैकड़ो जोड़ो का होगा विवाह,जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह के देखरेख में सुसज्जित व्यवस्था का हो रहा है आयोजन,इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह होंगे मुख्य अतिथि व जिले की सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में, वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह,जिलाधिकारी रविश गुप्ता,जिला मजिस्ट्रेट/प्रशासक विशेष अतिथि के रूप में होंगे शामिल,
सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है,अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह कार्यक्रम के व्यवस्था अपनी मौजूदगी में करवा रहे है।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में किसी तरह की ना रहे कमी दोनो जिम्मेदारान पल पल का ले रहे है जायजा।







