राजधानी में सर्वाधिक 308 नए संक्रमित मरीज मिलने पर प्रशासन हुआ सख्त

लखनऊ (सरफराज़ ज़ाहिद) – मंडलायुक्त, डीएम, सीएमओ व नगर आयुक्त समेत अन्य सभी शिर्ष धिकारियों की राजधानी के स्मार्ट सिटी कंट्रोल सेंटर में देर रात covid-19 को लेकर हुई आपातकालीन बैठक बुलाई गई । बैठक में आला अधिकारीयों ने संक्रमण रोकथाम को लेकर लिया अहम फैसला जैसे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 2 घंटे के अंदर संक्रमित को अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती। पॉजिटिव मरीज के भर्ती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी लगाएंगे विशेष टीमें-रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे, निकाली जाएगी सभी की टै्वल हिस्ट्री-सभी शासकीय एवं निजी कार्यालयों, बैंक्स इत्यादि पर कोविड हेल्प डेस्क बनाना अनिवार्य- कोविड-19 हेल्प डेस्क में थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क व सैनेटाइज़र रखना अनिवार्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here