नई दिल्ली: पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया के सामने शर्मसार हुआ है. अतंरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के नेता मुफ्ती नूर वली महसूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित किया है. पाकिस्तान हमेशा आतंकवादियों को पालता और पोसता है. नूर वली का वैश्विक आतंकवादी घोषित होना आतंकी मुल्क पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है.
मुफ्ती नूर वली महसूद आतंकवादी संगठन अल-कायदा से ताल्लुक रखता है. टीटीपी यानी तहरीके तालिबान को अल-कायदा के साथ संयुक्त राष्ट्र द्वारा 29 जुलाई, 2011 को ब्लैकलिस्ट किया गया था. नूर वली महसूद पाकिस्तान में सक्रिय है और अलकायदा के लिए काम करता है. महसूद अलकायदा के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है. भारत के लिए भी नूर वली बहुत खतरनाक हो सकता था.
पाकिस्तान समूची दुनिया के लिए खतरनाक है. पाकिस्तान में आतंकवादियों को पनाह दी जाती है और सम्पूर्ण मानव जाति के खिलाफ संकट पैदा करने वाले आतंकियों को घर घर में ट्रेनिंग दी जाती है. अपने नापाक इरादों के लिए विश्व विख्यात पाकिस्तान को UN के इस कदम से झटका लगा है. आतंकियों की शरणस्थली बना पकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को शरण देने के कारण चर्चा में रहता है.







