जिलाधिकारीने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण का निर्देश।

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी श्री रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए आम जन की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकान्त त्रिपाठी सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here