रिजर्व पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी का आयोजन

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – आज दिनांक-03.03.2021 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी कालत आयोजन किया गया । जिसमें जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक महोदय,समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व समस्त शाखा प्रभारीगण द्वारा भाग लिया गया । गोष्ठी में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि विवादों को चिन्हित कर राजस्व एवं पुलिस की टीम नियुक्त कर मामलों का निस्तारण कराया जायें । श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में निम्न निर्देश दिये गये –

01.पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा आगामी त्रिस्तीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि चुनाव के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब बन्दी अभियान,अवैध शस्त्र बरामदगी,अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही व 107/116 CRPC के तहत पाबन्द कराने की कार्यवाही में तेजी लायें । अपराधियों के विरुद्ध दृढ संकल्प लेकर कठोर से कठोर कार्यवाही अमल में लाये ।
02. पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा महिलाओं सम्बंधी अपराधो की रोकथाम व एण्टीरोमियो अभियान में प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें तथा यह भी अवगत कराया गया कि इस सम्बंध में कोई लापरवाही क्षम्य नही होगी ।
03. पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियो को प्रतिदिन अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैंदल गस्त कर , संदिग्ध वाहनो/ संदिंग्ध व्यक्तियो व बैंको की संघन चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

04. थाने पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल FIR पंजीकृत कर विवेचना की जाए व मिशन शक्ति के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये ।
05. पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा जनपद के थानों को यह भी निर्देश दिये गये कि अभियान चलाकर वांछित/वारण्टी/फरार/ ईनामिया आपराधियो की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाये ।
06.थानो पर लम्बित विवेचनाओ/आई0जी0आर0एस0 एवं जनसूचना का निस्तारण समय पर किया जाये । जिन थानो में विवेचना/आई0जी0आर0एस0 एवं जनसूचना लम्बित पाये गये उन थाना प्रभारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
07.सम्मन,बी.डब्लू व नोटिस का तामिला सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष समय पर कराना सुनिश्चित करें ।
08.थाना क्षेत्र में सक्रिय / जेल से छुटे हुए अपराधियो का नियमित निगरानी व उनका डोजियर भराना सुनिश्चित करें ।
09.सप्ताह में एक दिन थानों पर पुलिस कर्मियो द्वारा स्वच्छता का अभियान चला कर थानो को स्वच्छ रखें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here