बीजेपी ने सांसद सी.आर.पाटिल जी को बनाया गुजरात का नया अध्यक्ष

गुजरात (निलेश पाटील) – भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा सांसद सी.आर.पाटिल (C.R Patil) को पार्टी की गुजरात इकाई का अध्यक्ष नियुक्‍त किया है। सी.आर.पाटिल ने गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 6.89 लाख वोटों से हराया था। पाटिल को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है।
गुजरात में निवर्तमान अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हो गया था। पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में तब से ही जुटी थी। अब जाकर पार्टी ने गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद सी.आर.पाटिल के हवाले प्रदेश संगठन की कमान की है। वहीं गुजरात में आने वाले दिनों में विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सी.आर.पाटिल को अपनी नेतृत्व क्षमता पार्टी आलाकमान के सामने साबित करनी होगी।
65 वर्षीय पाटिल को एक ऐसे प्रभावी सांसद के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने न सिर्फ प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया बल्कि जनता से संपर्क भी बनाए रखा।वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी विकास कार्यों के क्रियान्वयन में समन्वय का काम देखते हैं।उन्होंने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में पांच लाख से भी अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वह गुजरात में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले सांसदों में शुमार थे। गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है। पैंतीस वर्षीय नामग्याल पहली बार लद्दाख से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के समय उन्होंने लोकसभा में लद्दाख के बारे में प्रभावी भाषण देकर युवा सांसदों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।

टेक्नोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल करते हैं सी.आर.पाटिल.
सांसद सी.आर.पाटिल कामकाज में टेक्नोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल करते हैं और जनता से उनका संपर्क हमेशा बना रहता है। वह पहले और एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जिनका ऑफिस 2015 में ही आइएसओ: 2009 से प्रमाणित है। यह प्रमाणपत्र उन्हें सरकारी सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और निगरानी के लिए दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पाटिल ने बतौर सांसद किए जाने वाले 54 कामों की पहचान की है। इसके अलावा बुजुर्गों की अलग लिस्ट है, जिन्हें चिट्ठी भेजकर हालचाल लिया जाता है।
पाटिल के ऑफिस से जनता को भेजे जाते हैं महीने में करीब 2.5 लाख पत्र
पाटिल के कार्यालय में करीब 47 लोगों का स्टाफ है, जो कि चिट्ठी लिखने से लेकर, कलेक्टर, निगम, राज्य और केंद्र से जुड़े मसलों पर काम करता रहता है। कार्यालय से हर रोज 750 और महीने में करीब 2.5 लाख चिट्ठियां क्षेत्र के लोगों को भेजी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here