स्व. लालजी टंडन जी की अंतिम यात्रा में लखनऊ के लोगों ने फूलों की बरसात कर अंतिम बिदाई दिया।

कई राष्ट्रीय शिर्ष नेताओं सहित शुभचिंतकों की आंखें नम।

लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – स्व. लालजी टंडन जी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से श्मशानघाट तक निकाली गई जिसमें लखनऊ के लोगों ने फूलों की बरसात कर अंतिम बिदाई दिया। अंतिम संस्कार यात्रा व आखिरी दर्शन में कई राष्ट्रीय शिर्ष नेताओं सहित शुभचिंतकों ने आंखें नम किया और लालजी टंडन अमर रहें, जबतक सूरज चांद रहेगा टंडन जी का नाम रहेगा जैसे नारे लगाते रहे।
बताता चलूं कि स्वर्गीय श्री. लालजी टंडन जी अपने सामाजिक कार्यो के लिए संपूर्ण राज्य में जाने जाते थे। भारतीय जनता पार्टी के शिर्ष नेताओं में इनकी हमेशा गिनती होती रही है। अटलजी के भी करीबी रहे नेताओं में से लालजी टंडन जी एक थे। अंतिम बिदाई में मा. राजनाथ सिंह जी, मौजूदा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश एवम् राष्ट्रीय स्तर के नेतागण मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा बहुत ही सराहनीय व्यवस्था की गयी थी। ईश्वर टंडन जी की आत्मा को शांति दे एवम् उनके परिवारजनों को साहस प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here