इंदौर पुलिस की बेरहमी पर राहुल गांधी का ट्वीट- देश को ये सब स्वीकार नहीं

इंदौर – मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के परदेशी पुरा में मास्क न लगाने को लेकर दो पुलिस जवानों द्वारा ऑटो चालक की बेरहमी से की पिटाई पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना नियमों को लागू करने की आड़ में इस तरह की शर्मनाक अमानवीयता देश को स्वीकार नहीं! सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही अत्याचार करें तो जनता कहां जाये?

दरअसल, इंदौर के परदेशीपुरा में मास्क न लगाने पर इंदौर पुलिस के दो जवानों ने ऑटो रिक्शा चालक कृष्णकांत को उसके बच्चे के सामने बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को पोस्ट करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही जनता पर अत्याचार करेंगे तो जनता कहां जाएगी। कोरोना नियमों को लागू करने की आड़ में ऐसी शर्मनाक अमानवीयता देश को स्वीकार नहीं है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पुलिस कृष्णकांत की पीट रही थी तब उसका 11 साल का बेटा पिता को छुड़ाने के लिए गिड़गिड़ा रहा था, इसके बावजूद भी वो दनों जवान नहीं माने। इंदौर की एक मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बावजूद इसके पुलिस के आला अधिकारी खाकी पर लगे दाग को धोते नजर आ रहे हैं और उल्टा पीड़ित को स्मैक का नशाखोर बताते हुए उसके पुराने अपराधों का बचाव में इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस की इस गुंडागर्दी और करतूत जो कि मास्क के ठीक ढंग से नहीं पहनने के कारण की गई हैं। वो वाकई मध्यप्रदेश के लिए शर्मनाक है। क्योंकि लोग अब इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि इससे अच्छा उन्हें कोरोना हो जाये। क्योंकि जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो आस किससे रखी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here