यूपी में शनिवार रविवार रहेगा लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार लगेगा लॉकडाउन कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया फैसला

लखनऊ (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – उत्तरप्रदेश सरकार का फैसला-शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार प्रातः 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी रहेगी, इस दौरान पूरे उत्तरप्रदेश में फॉगिंग / स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा लखनऊ समेत पांच जिलों में पूर्णता लॉक डाउन लगाने के आदेश को दरकिनार करते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थी जहां पर सुप्रीमकोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई, कोर्ट ने यूपी सरकार से  कहा “आप हाईकोर्ट के ऑब्जर्वेशन को ध्यान दें, फैसले पर हम रोक लगा रहे हैं”.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here