उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक लॉक डाउन का दायरा बढेगा

लखनऊ (सहसंपादक उ.प्र. सरफराज जाहिद) – प्रदेश में कोरोना पर लगाम के लिए यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाउन का दायरा बढे़गा. अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

प्रदेश में कोविड संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी. सभी जिलों में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी प्रभावी है. संक्रमण प्रसार को कम करने में कोरोना कर्फ्यू बहुत उपयोगी हो रही है. ऐसे में अब शुक्रवार रात्रि 08 बजे से मंगलवार प्रातः 07 बजे तक साप्ताहिक बन्दी होगी. इस अवधि में केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही यथावत जारी रहेंगी. औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेंगी. इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए.

पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रयास की जरूरत है. गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के परस्पर समन्वय से पुलिस लाइन में आवश्यक प्रबंध किए जाएं. प्रत्येक पुलिस लाइन में कोविड सहायता केंद्रो तथा आइसोलेशन वार्ड की सुविधा होनी चाहिए.

ऑक्सीजन टैंकरों की उपलब्धता बढ़ाये जाने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं. विदेश से भी टैंकरों की आपूर्ति है. उद्योग जगत से भी सहयोग मिल रहा है. ऐसे में आपूर्ति के लिए टैंकरों की संख्या भी बढ़ी है. 64 टैंकर इसी कार्य में लगाये गए हैं. इसके अलावा, 20 टैंकर विभिन्न जिलों में सीधे अस्पतालों को आपूर्ति कर रहे हैं. भारत सरकार से भी आठ नए टैंकर मिल रहे हैं. सभी ऑक्सीजन टैंकर जीपीएस से लैस रहें. उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाए. ऑक्सीजन ऑडिट का काम तेजी से किया जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here