सुल्तानपूर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा द्वारा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत धम्मौर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
थानाध्यक्ष धम्मौर रविकुमार सिंह के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी और कांस्टेबल भूपेन्द्र यादव द्वारा अभियुक्त अफजल खान पुत्र स्व.करीम उल्ला खान निवासी सरकण्डेडीह,थाना धम्मौर को थाना क्षेत्र के कमोलिया नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया।पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध बिधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






