फिलस्तीन स्थित इस्लाम धर्म का पवित्र धार्मिक स्थल “बैतुल-मुक़द्दस” पर इजरायल का आतंकी हमले से संपूर्ण इस्लाम जगत में रोष।

  • तुर्की एवं अन्य इस्लामिक देशों की कड़ी प्रतिक्रिया।
  • पुतिन से एर्दोगन बोले- इजरायल को कड़ा ‘सबक’ सिखाने की जरूरत

लखनऊ (उपसंपादक उ. प्र सय्यद गुलाम हुसैन) – अल-अक्सा मस्जिद में झड़प के बाद इजरायल और फिलीस्तीनियों में टकराव को लेकर दुनियाभर के मुस्लिम देशों में हलचल देखी जा रही है. मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन भी सक्रिय हो गया है. इसके सदस्य देशों ने इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाने के लिए पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के प्रस्तावों को मंजूरी दी है.

हालांकि, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दगन फिलिस्तीन को लेकर सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने दुनियाभर के मुस्लिम देशों के प्रमुखों से बात करके इजरायल के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मुहिम शुरू की है. इस बीच, उन्होंने इजरायल को घेरने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन मिलाया था. एर्दोगन ने पुतिन से बातचीत में कहा कि फिलिस्तीनियों पर हमले को लेकर इजरायल को कड़ा सबक सिखाये जाने की जरूरत है.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति संचार निदेशालय ने बताया कि यरुशलम में उभरे तनाव को लेकर दोनों नेताओं ने बुधवार को फोन पर बात की थी. जारी बयान के मुताबिक एर्दोगन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इजरायल को एक कड़ा सबक सिखाने की आवश्यकता पर बल दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here