मनबा फाइनेंस का मेंटली टॉर्चर ,एक ईएमआई बाउंस तो 8 ईएमआई बाउंस बता के कॉल पे गाड़ी उठाने की धमकी ।

मुंबई (संपादक सुनिल पाटील) – प्राप्त सुचना के अनुसार पंकजनाथ तिवारी ने मनबा फाइनेंस से लोन पर एक्टिवा बाइक खरीदे थे जिसका बस मई महीने का ईएमआई बाकी हैं और हर महीने ईएमआई भरते हैं लेकिन पिछले दो से तीन महीनों से उनको मनबा फाइनेंस के कलेक्शन डिपार्टमेंट से बार बार कॉल आता है और उनको धमकाया जाता और मेंटली टार्चर किया जाता हैं कि आठ महीने का ईएमआई बाकी है । आईए सुनते हैं पंकज का कॉल रिकॉर्डिंग ।

जैसा कि आपको बता दे की पंकजनाथ तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता है हर समय लोगो की मदद करने में व्यस्त रहते हैं , उनका कहना है कि अगर मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी के लोगों के साथ कैसा होता होगा क्योंकि कोविड लॉकडाउन के चलते बहुत लोगो के पास जॉब भी नही है । अतः इस पर सरकार को कोई न कोई ठोस कदम उठानी चाहिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here