कोरोना काल में भारतीय जैन संगठन भी देशभर में 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित कर रहा है।

  • राजस्थान में 700 और अजमेर में 70 कंसंट्रेटर आ रहे हैं।
  • 18 मई को वर्चुअल तकनीक से एक साथ बैठक करेंगे सीएम गहलोत, केन्द्रीय मंत्री शेखावत।
  • किशनगढ़ के मार्बल सिटी अस्पताल को 10 तथा अजमेर के समाजसेवी सुबोध जैन को 2 कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए।

अजमेर (एस.पी.मित्तल) – कोरोना काल में जरूरतमंद मरीजों की मदद करने में भारतीय जैन संगठन भी पीछे नहीं है। संगठन से जुड़े अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन और अजमेर चेप्टर के अध्यक्ष राकेश बारमेचा ने बताया कि संगठन ने जर्मन तकनीक वाले 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बुक कराया हैं। सिंगापुर से पहली खेप आ भी चुकी है।

राजस्थान में 700 कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अजमेर जिले में भी 70 कंसंट्रेटर वितरित किए जा रहे हैं। 15 मई को एक समारोह में नगर निगम की महापौर श्रीमती बृजलता हाड़ा, विधायक वासुदेव देवनानी आदि ने कंसंट्रेटरों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 10 कंसंट्रेटरों को किशनगढ़ स्थित मार्बल सिटी अस्पताल में भेजा गया है। इस अस्पताल में रियायती दरों पर मरीजों का इलाज होता है। 2 कंसंट्रेटर अजमेर के समाजसेवी सुबोध जैन को दिए गए हैं।

जैन के माध्यम से दोनों कंसंट्रेटर जरूरतमंद लोगों के काम आएंगे। उन्होंने बताया कि जैन समाज के भामाशाहों ने ही एक एक कंसंट्रेटर बुक करवाया है। यानी कंसंट्रेटर की राशि संबंधित भामाशाह ने दी है। चूंकि संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए भारतीय जैन संगठन ने देशभर में 10 हजार कंसंट्रेटर वितरित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414241415 पर नीरज जैन तथा 8078653437 पर राकेश बारमेचा से प्राप्त की जा सकती है।

गहलोत और शेखावत एक साथ होंगे:
भारतीय जैन संगठन द्वारा में 700 कंसंट्रेटर के लोकार्पण के लिए 18 मई को दोपहर 12 बजे वर्चुअल तकनीक से एक समारोह रखा गया है, इस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहेंगे। शेखावत जोधपुर से सांसद हैं और जोधपुर सीएम गहलोत का गृह जिला हैं। जोधपुर के जैन समाज के प्रतिनिधियों की पहल पर कंसंट्रेटरों का लोकार्पण समारोह हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here