लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – बेहतर पुलिसिंग की मिसाल खड़ी करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी d.c.p. पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में ठाकुर गंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
ठाकुरगंज पुलिस ने 2 शातिर किस्म के अपराधी गिरफ्तार किए हैं। महेंद्र रस्तोगी और शादाब उर्फ मौसी को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 5 किलो 700 ग्राम गांजा व अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक बड़ा आपराधिक इतिहास भी है। डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की सक्रियता और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा पुलिस के अंदर एक टीम भावना का निर्माण करके लगातार पश्चिमी क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। दोनों के पास से अवैध तस्करी में प्रयोग की जाने वाली चार पहिया गाड़ी भी बरामद की गई है। दोनों की गिरफ्तारी शिवम भट्ठा केंपल रोड के पास से की गई है। महेंद्र रस्तोगी के ऊपर लखनऊ के अलग-अलग थानों में करीब डेढ़ दर्जन दर्जन मुकदमें पंजीकृत है।
महेंद्र रस्तोगी का लखनऊ में एक बड़ा अपराधिक इतिहास है। वही महेंद्र का दूसरा साथी सादाब के ऊपर करीब आधा दर्जन मुकदमे अलग-अलग थानों में पंजीकृत है. ठाकुरगंज पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजा है।
Home Uncategorized डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा...







