थाना अमेठी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) – जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.05.2021 को प्र0नि0 श्याम सुन्दर थाना अमेठी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 164/21 धारा 147, 148,149,302,427 भादवि में वांछित अभियुक्त विपिन यादव उर्फ डीएम उर्फ अभि पुत्र रामखेलावन यादव नि0 ग्राम टिकरिया थाना गौरीगंज जनपद अमेठी को रेलवे क्रासिंग के पास से समय करीब 12:45 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 30.04.2021 को मैं अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल सिंह को मारा पीटा था, जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी थी । थाना अमेठी द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त विपिन यादव उर्फ डीएम उर्फ अभि पुत्र रामखेलावन यादव नि0 ग्राम टिकरिया थाना गौरीगंज जनपद अमेठी । पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 164/21 धारा 147, 148,149,302,427 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम- प्र0नि0 श्याम सुन्दर थाना अमेठी जनपद अमेठी, का0 अरुण पाण्डेय थाना अमेठी जनपद अमेठी, रि0का0 गोविन्द कुमार थाना अमेठी जनपद अमेठी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here