भाजपा मिशन-2022 के लिए जिले के 2118 बूथों की समीक्षा करने के साथ बूथ से लेकर जिले तक के निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखायेगी

पार्टी 30 मई को मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर ब्लड डोनेशन के साथ सेवा ही संगठन अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करेंगी

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी की उपस्थित में संपन्न हुई।

बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शंकर गिरी ने मिशन-2022 की तैयारी को लेकर जिले के सभी 2118 बूथों को सक्रिय करने व समीक्षा करने की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को सौपी है।जिला महामंत्री 2 मण्डलों तथा जिला पदाधिकारी 1 मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष से सीधे फोन से वार्ता करेंगे।
पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष से सीधे फोन से वार्ता के दौरान उनके परिवार का कुशलक्षेम जानने के साथ उनके गांव में कोरोना की स्थिति, बूथ समिति की सक्रियता सहित विभिन्न विषयों पर वार्ता करेंगे।वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शंकर गिरी ने दो टूक कहा कि बूथ अध्यक्ष से जिला पदाधिकारी तक जिन कार्यकर्ताओं की पार्टी में काम करने की रूचि नही है या जो निष्क्रिय है या तो वह स्वयं इस्तीफा दे दे अन्यथा पार्टी उनकों बाहर का रास्ता दिखायेगी।शंकरगिरी ने बैठक में कहा 30 मई को केन्द्र सरकार के सात साल पूरा होने पर पार्टी के सभी सात मोर्चों के 100 -100 कार्यकर्त्ता 28 मई से 30 मई के बीच सेवा भाव से ब्लड डोनेट करेंगे।

bjp-online-meeting-at-sultanpur

इसी क्रम में जिले के संगठनात्मक 372 सेक्टरों में से प्रत्येक सेक्टर से एक- एक गांव का चयन कर “सेवा ही संगठन” अभियान के माध्यम से उस गांव में सैनिटाइजर, मास्क, आक्सीमीटर एवं जरूरतमंदो को खाद्यान्न वितरित करने, लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का काम किया जायेगा।पार्टी कार्यकर्त्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही सभी काम करेंगे। पार्टी ने युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित,पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक सहित सभी सात मोर्चों से ब्लड डोनेट करने वालों की सूंची तैयार करने को कहा है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ स्तर से लेकर मण्डल स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं के विभिन्न समस्याओं को निपटाने की जिम्मेदारी संबंधित मण्डल को गोद लेने वाले पदाधिकारी की होगी।वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।

जिला उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश द्विवेदी ने बैठक में उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, प्रीति प्रकाश,संजय त्रिलोकचंदी, अनीता पाण्डेय, सुनील वर्मा, आशीष सिंह, पूजा कसौधन, राजेश सिंह, प्रदीप शुक्ला,मनोज मौर्या, नरेन्द्र कुमार सिंह, काली सहायक पाठक अदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here