सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – पुलिस कार्यालय सुलतानपुर में जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान संबंधित 03 कृषि कानूनों की वापसी के विरोध में दिनांक 26.05.2021 को किसान आंदोलन के 06 माह पूर्ण होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया सुलतानपूर जिलाधिकारी को ज्ञापन।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में इनके कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों पर काला झण्डा व काली पट्टी बांधकर व अखिल भारतीय किसान संगठन समन्वय समिति के पदाधिकारी शारदा पाण्डेय के नेतृत्व में 50-60 लोगो द्वारा काला दिवस के रूप में तिकोनिया पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय पर बांहों पर काली पट्टी बांधकर जिलाधिकारी सुलतानपुर महोदय को ज्ञापन देने का कार्यक्रम के विषय पर अखिल भारतीय किसान संगठन समन्वय समिति व भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के प्रतिनिधियों ने वार्ता की ।






