अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) – जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियो के धर पकड़ हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में दिनांक 27.05.2021 को उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना जायस मय हमराह द्वारा तालाश वांछित देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो0 मोफीस पुत्र मो0 फरीद नि0 बरखूदारपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को मोहल्ला ख्वाजगान कस्बा जायस से समय करीब 10:30 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । कब्जे से 20 किग्रा0 गोमांस बरामद हुआ । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – मो0 मोफीस पुत्र मो0 फरीद नि0 बरखूदारपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली । इससे बरामदगी- 20 किग्रा0 गोमांस, पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- मु0अ0सं0133/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना जायस जनपद अमेठी ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना जायस जनपद अमेठी, हे0का0 प्रकाश चन्द्र थाना जायस जनपद अमेठी ।, का0 रिनीत कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।






