जलगांव मेहरून तालाब के कुएं में 24 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई

जलगांव (प्रतिनिधी असलम खान – शाहिद खान) – जलगांव में मेहरून तलाव के कुएं में 24 साल के लड़के ने कूदकर अपनी जान दे दी इस लड़के का नाम इमरान खान आकील खान है. इमरान अशोक किराना अक्सर नगर में रहता था इमरान एमआईडीसी कंपनी में कपाट का काम करता था इमरान का सर बहुत दर्द करता था चार-पांच महीने से सर दर्द की वजह से उसे कुछ नहीं समझता था. इमरान के साथ उसकी फैमिली उसकी मां बहन और उसकी बीवी साथ रहती थी.

30 मई रविवार दोपहर 3:30 बजे इमरान मेहरून तलाव के छत्रपति शिवाजी उद्यान में घूमने आया था और उसके सर में सर मे दर्द हद से ज्यादा होने के कारण. इमरान कुऐ के आसपास उसके मामू शेख आसीफ और उसके अब्बू को दिखाई दिया तब तक वह उसे बचा पाते के फौरन इमरान ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. इमरान की शादी को ज्यादा वक्त नहीं हुआ था सिर्फ दो ही महीने हुए थे उसकी शादी को इमरान ने ३:४० को कुएं में छलांग मारने के बाद फौरन वहां के महानगर पालिका के कर्मचारी देवीदास सुरवाड़े, प्रकाश चौहान, भगवान पाटील, सरदार पाटील, हीरामन बावसकर इन कर्मचारियों ने इमरान को जल्द से जल्द बाहर करने की कोशिश की । एमआईडीसी पुलिस के कर्मचारी मौके वारदात पर पहुंच कर कार्रवाई करना शुरू की तब कुवे के आसपास २०० से ३०० लोगों की भीड़ जमी हुई थी कुछ १० से १५ लड़कों ने इमरान के शव को कुंए से बाहर निकाला और फौरन जलगांव शहर के सिविल हॉस्पिटल में दाखिल किया.

जैसे ही वह डॉक्टर के पास तपास के लिए ले गए तब तक उसकी जान जा चुकी थी . इसी तरह वहां के नागरिकों का कहना है कि मेहरून तालाब के छत्रपति शिवाजी उद्यान जहां पर इमरान की मौत हुई उस कुएं की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई अगर उस कुऐ के ऊपर जाली वगैरह होती तो आज इमरान हमारे बीच होता महानगर पालिका के कर्मचारियों से विनती है कि इस कुएं के ऊपर जाली ढक दें ताकि कोई दूसरा वहां आकर आत्महत्या ना करें यही नागरिकों की विनंती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here