थाना जायस पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट मे वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) – जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.06.2021 को उ0नि0 शिव बक्श सिंह थाना जायस मय हमराह द्वारा तलाश वांछित/वारण्टी व देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 169/21 धारा 376/511/452 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त मो0 तुफैल पुत्र मो0 यासीन नि0 पूरे लाला पुरवा मजेर बहादुरपुर थाना जायस जनपद अमेठी को बस स्टाप कस्बा जायस के पास से समय 11:20 दिन में गिरफ्तार किया गया । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- मो0 तुफैल पुत्र मो0 यासीन नि0 पूरे लाला पुरवा मजेर बहादुरपुर थाना जायस जनपद अमेठी । पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 169/21 धारा 376/511/452 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी । गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 शिव बक्श सिंह थाना जायस जनपद अमेठी । का0 पवन कुमार पंकज थाना जायस जनपद अमेठी । का0 अर्जुन सिंह थाना जायस जनपद अमेठी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here