अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) – मंगलवार दिनांक 22.06.2021 को पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ कानून व्यवस्था/अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबन्दी की कार्यवाही, गुण्डा, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु, महिला संबन्धी अपराधों के रोकथाम व अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । जनपद में कानून व्यवस्था व बैंको की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिदिन नियमित रूप से बैंक के अंदर तथा बाहर व एटीएम के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो के संबन्ध में पूछताछ, सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधि0/कर्म0 को सतर्कता से ड्यूटी करने व आने जाने वाले वाहनो,संदिग्ध व्यक्तियों व नये उम्र के लड़को की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया ।
साथ साथ यह भी निर्देश दिए गये कि बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी कैमरा,सायरन व सुरक्षागार्ड आदि के बारे में जानकारी ली जाय व सारयरन को चेक किया जाय तथा बैंक, सर्राफा मार्केट व पेट्रोल पम्प के आस पास नियमित रूप से गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की किया जाय तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को बैंक सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों, दो पहिया वाहनो पर तीन सवारी तथा नये उम्र के लड़को की चेकिंग के निर्देश दिए गए । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री गुरमीत सिंह, अमेठी श्री अर्पित कपूर व अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।






