सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता व अपर जिला मजिस्ट्रेट/सहायक निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी के समक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने जिला पंचायत कार्यालय में 03 प्रत्याशी 05 सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु वार्ड संख्या 24 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत अर्चना सिंह पत्नी पंकज सिंह अपने प्रस्तावक वार्ड संख्या-21 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत अजय कुमार व अनुमोदक वार्ड संख्या-23 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत नन्द किशोर के साथ 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु वार्ड संख्या-42 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत केशा देवी पत्नी जगत पाल अपने प्रस्तावक वार्ड संख्या-43 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत लाल बहादुर यादव व अनुमोदक वार्ड संख्या-33 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत कमलेश के साथ 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।






