जलगांव (प्रतिनिधि शाहिद खान) – शहर में रविवार करीब दोपहर 3:00 बजे बहुत ही जोरदार बारिश हुई. जलगांव शहर के कई इलाकों में बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ इसी तरह इच्छा देवी फुकट पूरा एरिया में बहुत ही जोरदार बारिश होने के कारण गरीब लोगों के घरों में घुसा नाली गडर का गंदा पानी
तेज़ बारिश की वजह से नालिया चैकअप हो गई और पानी निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था इसीलिए यह गंदा पानी गरीब लोगों के घरों में घुटने तक भर गया था इससे लोगों को काफी परेशानी और इनको काफी तकलीफ हुई
कई लोगों ने बाल्टी से अपने घर से पानी निकाल फेका थोड़ी देर के लिए बारिश रूकती है और फिर शुरू हो जाती बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी जमा हो चुका था और रास्ते दिखाई नहीं दे रहे थे. इससे बच्चे और महिला बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ऐसी स्थिति में लोगों को घरों में घुसे पानी को निकालने के लिए अच्छी खासी बड़ी मशक्कत करनी पड़ी






