सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – नगर कोतवाली के विनोवा पुरी में रह रहे वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा के घर लाखों की चोरी । चैनल का ताला काटकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम। परिजनों के जागने पर चोरी का सामान लेकर भाग गए चोर सूचना के घंटों बाद पहुंची पीआरबी
शहर में बढ़ती चोरियों अपराध व वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम है नगर कोतवाली पुलिस अपराध व चोरियो पर अंकुश लगाने के बजाय वसूली में जुटी रहती है नगर कोतवाली पुलिस नियमित गश्त से है इन्हे परहेज सोती रहती हैं स्थानीय पुलिस ।
घटना की सूचना से पत्रकार संगठनों में पुलिस के खिलाफ बढ़ा आक्रोश पालिका के सभासद डॉक्टर संतोष सिंह , अमोल बाजपेई , अजय सिंह , सुधीर तिवारी , राजदेव शुक्ला , सज्जाद खान , रमेश सिंह टिन्नू ने की घटना की निंदा एसपी से करेंगे घटना के खुलासे के साथ नशेड़ीयो पर बड़ी कार्यवाही करने की मांग






